नई Royal Enfield Bullet 350: दिलों की धड़कन फिर लौट आई है – जानें पूरी डिटेल!

भारत में जब भी रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) का नाम आता है, तो सबसे पहले Bullet 350 की तस्वीर सामने आती है। यह बाइक सिर्फ एक सवारी नहीं, बल्कि एक जुनून है। 2023 में Bullet 350 को नए लुक और नए इंजन के साथ पेश किया गया है, जिससे यह पहले से ज्यादा दमदार, किफायती और स्टाइलिश हो गई है।

Bullet 350 डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Bullet 350 का नया मॉडल पहले के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम फील देता है। इसका क्लासिक रेट्रो लुक अभी भी बरकरार है, लेकिन इसमें अब आपको ज्यादा रिफाइन्ड फिनिश मिलती है। इसमे फ्यूल टैंक पर उभरा हुआ “Bullet” लोगो के सह देखने को मिल जाता है ओर दमदार chrome finish के साथ ओर भी प्रीमियम लुक देता है इसमे नए switchgear और LED tail lamp ओर बेहतर seat cushioning — लम्बे सफर के लिए आरामदायक है 

Royal Enfield Bullet 350
Royal Enfield Bullet 350

Bullet 350 इंजन और परफॉर्मेंस

नई Bullet 350 में अब वही J-Series 349cc इंजन दिया गया है, जो Classic 350 और Hunter 350 में भी है।इस बाइक मे  इंजन 349cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड के साथ आता है ओर  पावर: 20.2 bhp @ 6100 rpm टॉर्क: 27 Nm @ 4000 rpm पर जनरेट करता है इसमे आपको  5-स्पीड गियरबॉक्स  दिया गया है । 

यह इंजन ज्यादा स्मूद, कम कंपन देने वाला और माइलेज के लिहाज़ से बेहतर है। नई Bullet अब पहले से ज्यादा refined feel देती है।

Bullet 350 फीचर्स और सेफ्टी

Bullet 350 अब सिर्फ स्टाइल ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी में भी आगे है इस बाइक मे  Dual Channel ABS (डिस्क ब्रेक वेरिएंट में) दिया गया है ओर इसे स्टार्ट करने के लिये Electric Start फीचर्स भी दिया गया है ओर USB चार्जिंग पोर्ट,  नया डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बेहतर सस्पेंशन सेटअप जैसे कई फीचर्स दिए गए है । 


Royal Enfield Bullet 350
Royal Enfield Bullet 350

Bullet 350 माइलेज और राइडिंग एक्सपीरियंस

नई Bullet 350 लगभग 35-38 km/l का माइलेज देती है। इसका हैंडलिंग सेटअप शहरों और हाइवे दोनों के लिए अनुकूल है। यह बाइक उन लोगों के लिए है जो एक शाही और दमदार राइड चाहते हैं।

Bullet 350 कीमत

वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमत (₹)ऑन-रोड कीमत* (₹)
Military Red / Black₹ 1,73,562₹ 1,99,900 से शुरू
Standard Maroon / Black₹ 1,97,436₹ 2,28,000 तक
Black Gold (Top Model)₹ 2,15,801₹ 2,48,000 तक

Leave a Comment