125cc सेगमेंट में Honda CB 125 Hornet ने मचाया तहलका – दमदार लुक्स और माइलेज का तगड़ा कॉम्बो!

Honda ने अपने लोकप्रिय Hornet सीरीज को अब 125cc सेगमेंट में पेश कर दिया है – Honda CB 125 Hornet के रूप में। यह बाइक खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और माइलेज – तीनों का बैलेंस चाहते हैं।

Honda CB 125 Hornet
Honda CB 125 Hornet

इंजन और परफॉर्मेंस

Honda CB 125 Hornet में 124.7cc का सिंगल सिलेंडर, एयर-कूल्ड BS6 इंजन मिलता है जो करीब 11 bhp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ यह बाइक स्मूद परफॉर्मेंस देती है। ओर यह बाइक लगभग 100-105 की टॉप स्पीड देती है जो की 50 से 60 का माइलेज देती है । 

डिजाइन और लुक्स

CB 125 Hornet का डिजाइन एकदम अग्रेसिव और स्पोर्टी है। इसमें मस्क्युलर फ्यूल टैंक, शार्प एलईडी हेडलैंप और स्टाइलिश ग्राफिक्स मिलते हैं जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं।

Honda CB 125 Hornet
Honda CB 125 Hornet

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

बाइक में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर में हाइड्रॉलिक शॉक अब्जॉर्बर दिया गया है। फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर ड्रम ब्रेक के साथ CBS (कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम) की सुविधा भी दी गई है।

कीमत और वेरिएंट

Honda CB 125 Hornet की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹95,000 से ₹1,05,000 के बीच हो सकती है (स्थानीय डीलरशिप और टैक्स पर निर्भर)। अगर आप इसे खरीदने का प्लान कर रहे हो तो नजदीकी शोरूम मे जाकर इसकी जानकारी ले सकते हो । 

Leave a Comment